menu-search
Sat Apr 20 2024 14:48:30 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 18326
एडीजीपी ने ली अभियोजन अधिकारियों की बै"क
Share Post
वीर अर्जुन संवाददाता
देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व निदेशक अभियोजन अशोक कुमार ने अभियोजन में गुणवत्ता लाने एवं अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय सभागार में सम्पूर्ण फ्रदेश के अभियोजन अधिकारियों की एक बै"क ली। इसमें उन्हें कानून एवं वित्त से सम्बन्धित जानकारियां दी गईं।
अशोक कुमार द्वारा सभी अधिकारियों को सजा का फ्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये और कहा कि अभियोजन की लापरवाही की वजह से गम्भीर फ्रकार के अपराधों में कोई अभियुक्त रिहा न होने पाये ऐसा सुनिश्चित करना होगा। अशोक कुमार द्वारा सभी अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पेशेवर अपराधों जैसे चोरी,लूट, नक्बजनी एवं गैंगस्टर की पैरवी न्यायालय में सही से की जाये। नामिका अधिवक्ता जो सही से पैरवी नहीं कर रहे है उन्हें हटाने के लिये शासन से पत्राचार किया जाये। अधिक से अधिक मामलों में न्यायालयों में अपील की जाये। मालखानों में लम्बित पड़े माल मुकदमाती का निस्तारण अधिक से अधिक किया जाये। सजा का फ्रतिशत बढ़ाया जाये। अभियोजित किये गये मामलों में विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों का मूल्यांकन कर निर्देश दिये कि अभियोजन की ओर से किसी भी मामले में किसी भी फ्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिन अधिकारियों का सजा फ्रतिशत कम था, उन्हें सजा का फ्रतिशत बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गयी। इस अवसर पर हरिविनोद जोशी, अपर निदेशक (विधि), अभियोजन निदेशालय सहित अन्य अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire