Home » उत्तराखंड » निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएगी आप

निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएगी आप

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:10 March 2018 5:02 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

देहरादून। आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा व काँग्रेस के बारी-बारी से किये भ्रष्टाचार को लेकर जनता के सामने जायेगी। आम आदमी पार्टी द्वारा फ्रत्येक वार्ड में वार्डवार झाडू चलाओ-बेईमान भगाओ पदयात्रा का कार्पाम चलाया जायेगा। जिसमें जनता के सामने निकायों में भाजपा-काँग्रेस के भ्रष्टाचार की कलई खोली जायेगी।
पटेल रोड स्थित पार्टी के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी की जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा कुछ दिनों पूर्व नगर में विशाल भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा भी निकाली गयी थी, जिसे आम जनता का भरपूर समर्थन मिला था। महानगर अध्यक्ष विशाल चौथरी ने कहा कि आज नगर निगम भ्रष्टाचार का अजा बना हुआ है। पिछले पाँच सालों में नगर निगम में हुये कई घोटाले दबा दिये गये। नगर निगम में सोडियम लाईट घोटाला, सीवर ट्रीटमेंट मशीन घोटाला, पोकलैंड मशीन घोटाला, टैक्स असेसमेंट घोटाला, नाला एनओसी घोटाला, यूजर चार्जेज घोटाला, डस्टबिन घोटाला, हाथ "sली रिक्शा घोटाला, होर्डिग टैंडर घोटाला, फाईल घोटाला, टॉयर घोटाला और स्ट्रीट लाईट खरीद घोटाला जैसे कई घोटाले जाँच की खानापूर्ति की भेंट चढ़ गये. क्योंकि घोटालेबाज और जाँच करने वाले सभी घोटालों में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनावों से उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी के रूप में एक नयी ईमानदार व स्वच्छ राजनैतिक शक्ति का उदय होने जा रहा है. पिछले सत्रह वर्षों से काँग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता को लूटा और छला है।
इन्होंने उत्तराखंड की देवभूमि को घोटाला-भूमि बना दिया है. कॉंग्रेस भाजपा को चोर कहती है और भाजपा कांग्रेस को चोर कहती है, जबकि दोनों ही मिले हुये हैं. ये चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता काँग्रेस और भाजपा के कुशासन से त्रस्त है, परन्तु विकल्पहीनता के अभाव में इन्हीं में से किसी एक को चुनना मजबूरी थी, लेकिन इस बार निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त, स्वच्छ व ईमानदार विकल्प जनता के सामने है. इस बार आम आदमी पार्टी की झाडू स्थानीय निकायों से भाजपा-काँग्रेस के भ्रष्टाचार व बेईमानों का सफाया करेगी। इस अवसर पर फ्रदेश मीडिया फ्रभारी कुलदीप सहदेव, श्यामलाल नाथ, विनोद बजाज, विपिन खन्ना, विनय राणा, मनीष उपाध्याय, दिनेश पेटवाल, सागर रावल, फ्रियांशु जैन, धीरेन्द्र कुमार, एम.एस.राजपूत, कमल राना, अनीता बिष्ट, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share it
Top