Home » उत्तराखंड » सात मई को दोपहर 1.15 बजे खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सात मई को दोपहर 1.15 बजे खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:12 April 2019 1:54 PM GMT
Share Post


यमुना मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि आगामी सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र की अमृत बेला सिद्धि योग में दोपहर सवा एक बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह धूमधाम के साथ हर साल की तरह खरसाली गांव में यमुना महोत्सव की शुरुआत की गई। हर साल यमुना महोत्सव के दिन ही यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख तय की जाती है। खरसाली में यमुना के मंदिर में यमुना को पुरोहितों ने विधिपूर्वक दिन निकाला। सात मई को सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति डोली यात्रा के साथ यमुना के भाई शनि महाराज की अगुवाई में खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और निर्धारित समय पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।


देहरादून/उत्तरकाशी, वीर अर्जुन संवाददाता। चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 7 मई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के मायके खरसाली गांव में कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय किया गया।

Share it
Top