Home » उत्तराखंड » राज्य आंदोलनकारी डटे हैं कमिक अनशन पर

राज्य आंदोलनकारी डटे हैं कमिक अनशन पर

👤 admin 4 | Updated on:20 Jun 2017 6:42 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

देहरादून,। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सरकार द्वारा मांगों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर शहीद स्मारक में आज से ाढमिक अनशन आज भी जारी रहा। इस अवसर पर सरकार के खिलाफ पदर्शन किया। उनका कहना है कि शीघ्र ही समुचित कार्यवाही न होने पर सचिवालय कूच किया जायेगा। आंदोलनकारियों द्वारा मांग की गयी है कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने मांग की है कि दस पतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ राज्य आंदोलनकारियो व आश्रितों को दिया जाये। सभी राज्य आंदोलनकारियों को ससम्मान एक समान पेंशन के दायरे में लाया जाये। आज तक जारी शासनादेश सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किये जायें। परिवहन निगम की बसों में आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाये। इस दौरान अशोक कटारिया, अनिल वर्मा, जबर सिंह पावेल, गौरा देवी पुण्डीर, धनेश्वरी देवी ध्यानी तथा विनोद असवाल आदि मौजूद रहे।

Share it
Top