Home » उत्तराखंड » सीएम त्रिवेंद्र ने परेड ग्राउंड में किया योग

सीएम त्रिवेंद्र ने परेड ग्राउंड में किया योग

👤 admin 4 | Updated on:21 Jun 2017 4:02 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

देहरादून, । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यशाला में फ्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा दीप फ्रज्वलित कर योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। योग कार्यशाला में देहरादून तथा राज्य के अन्य जनपदों से भारी संख्या में सामान्य जन, विभिन्न योग संस्थाओं के फ्रतिनिधि, गैर सरकारी संग"नों के सदस्य, विद्यालयी छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, शासन के उच्चाधिकारी, सचिवालय कार्मिक, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी/कार्मिक, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद सहित मंच पर उपस्थित अन्य मंत्रीगण तथा सभी फ्रतिभागियों ने ओम के उच्चारण के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास आरंभ किया। योग कार्यशाला में उपस्थित जनसमूह में योग अभ्यास को लेकर अति उत्साह था। विभिन्न योग आसनों के अभ्यास के उपरांत मुख्यमंत्री श्री रावत ने उपस्थित सभी फ्रतिभागियों तथा राज्य वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी तथा राज्य स्तरीय योग कार्यशाला में भारी संख्या में उत्साह पूर्ण भाग लेते हुए योग कार्यशाला के सफल संचालन के लिए धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में योग की परिकल्पना पतंजलि ने की, आज वह पूरे विश्व में लोकफ्रिय हो चुका है। फ्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को पूरे विश्व में फैलाने के फ्रयास किए। फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की। योग युवा वर्ग के लिए अधिक लाभकारी है, यह युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक है। योग विधा शारीरिक स्वास्थ्य सुधार व विकास के अतिरिक्त ईश्वर तक पहुंचने का भी मार्ग है। योग द्वारा ईश्वर तक भी पहुंचा जा सकता है। कार्पाम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि योग भारत की परंपरा है। अच्छे स्वास्थ्य का राज 'योग' है। योग चित शांति का साधन है। भारतीय परंपरा में विश्वास किया जाता है, कि संसार की परम सत्ता तक पहुंचने का मार्ग योग द्वारा संभव है। योग हमारे शारीरिक विकास के अतिरिक्त आध्यात्मिक विकास भी सुनिश्चित करता है। फ्रधानमंत्री द्वारा जिस फ्रकार से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर योग को लोकफ्रिय बनाने के फ्रयास किए गए, विश्व ने उत्साह के साथ योग को अपनाया है। योग करें निरोग रहें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, अरविंद पाण्डेय, विधायक गणेश जोशी, हरबंस कपूर, खजान दास, विनोद चमोली तथा उमेश अग्रवाल, सुनील उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Share it
Top