Home » उत्तराखंड » पूरी दुनिया में आयुष के प्रति बढ़ रहा विश्वास : त्रिवेन्द्र

पूरी दुनिया में आयुष के प्रति बढ़ रहा विश्वास : त्रिवेन्द्र

👤 Veer Arjun | Updated on:10 Nov 2019 12:56 PM GMT

पूरी दुनिया में आयुष के प्रति बढ़ रहा विश्वास : त्रिवेन्द्र

Share Post

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पूरी दुनिया में आयुष के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। साइड इफेक्ट न होने के कारण इस पद्धति को विदेशों ने भी अपनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए विदेशों में वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। आयुष के क्षेत्र में अभी भी शोध किए जाने की जरूरत है, तभी वैश्विक स्वास्थ्य की हमारी संकल्पना को पूर्ण किया जा सकता है।

रविवार को शहर के एक स्थानीय होटल में आरोग्य भारती, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्विद्यालय एवं राज्य औषधीय पादप बोर्ड, उत्तराखण्ड, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ''लोक स्वास्थ्य परम्परा में हिमालयी क्षेत्र की वनौषधियां'' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं। आयुष के क्षेत्र में अभी भी शोध किए जाने की जरूरत है। राज्य सरकार भी आयुष को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र में विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के समान ही मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास परियोजना लागू होगी। इससे किसानों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सीमांत तहसीलों में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना लाई जाएगी। इससे पहाड़ों और दूरस्थ क्षेत्रों से पलायन रुक सकेगा और इससे रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में वनौषधियों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। देवभूमि को औषधीय भूमि भी कहा जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में ऐरोमेटिक फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ रमेश गौतम, अरोग्य भारत के उत्तराखण्ड अध्यक्ष डा. विनोद मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हिस

Share it
Top