Home » उत्तराखंड » कांग्रेस नेताओं ने हमेशा जनता को गुमराह किया : नड्डा

कांग्रेस नेताओं ने हमेशा जनता को गुमराह किया : नड्डा

👤 manish kumar | Updated on:16 Nov 2019 4:55 AM GMT

कांग्रेस नेताओं ने हमेशा जनता को गुमराह किया : नड्डा

Share Post

देहरादून । उत्तराखंड दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा गलत वक्तव्य देकर देश की जनता को गुमराह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को एक्सपोज करने का अह्वान किया। उन्होंने कहा, मीडिया जम्मू कश्मीर के महत्वपूर्ण घटनाओं को छिपाता रहा। जिनको हमने समाज के बीच में ले जाना होगा।

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, 106 ऐसे कानून जिनके नहीं होने से जम्मू कश्मीर में आमजन का जीवन नर्क बना हुआ था। वे कानून 370 हटने के बाद लागू किए गए। साथ ही पंचायत के बीडीसी चुनाव में 300 में से 81 सीटें भाजपा ने जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट मिली। अन्य सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। भाजपा की जीत को मीडिया ने देश की जनता से छिपाये रखा। इनका भी हमकों आमजन में प्रचार करना होगा।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज के बीच अपने बात रखें और जनता पर क्या प्रभाव पड़ता हैं, इसका आत्म मंथन करना होगा। कम समय में अधिक से अधिक सकारात्मक परिणाम कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसका भी गहनता से मनन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि क्वॉन्टिटी नहीं क्वॉलिटी वाले कार्यकर्ताओं का चयन करें। कार्यक्रम में रसमअदायगी न करके हर कार्यक्रम में पांच नए कार्यकर्ता उपस्थित हो ऐसा प्रयास करना हैं।

राहुल गांधी जनता से मांगे माफी : शिव प्रकाश

राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि राफेल पर दिए गए बयान पर राहुल गांधी माफी मागें। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर से एक वर्ष तक संविधान वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। दोनों सदनों का ज्वाइन्ट पारलियामेन्ट्री सेशन भी लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसको सभी बूथों पर स्क्रीन लगाकर दिखाने का प्रबन्ध किया जाएगा।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। बंग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आये पीड़ित हिन्दू, सिख, जैन, बौध आदि जो वहां अल्पसंख्यक थे। उन सभी को भारत में सरकार नागरिकता देने जा रही है। इस प्रकार के जो भी व्यक्ति अपने सम्पर्क में हों, उनका फार्म कार्यकर्ता भरवाना सुनिष्चित करें। 2021 की जनगणना के साथ ही एनआरसी में उनका नाम दर्ज होना आवश्य है तभी वे भारत के नागरिक बन पायेंगे।

कार्यकर्ता की कीमत और मानस को भलीभांति पहचानती हैं पार्टी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता की कीमत और मानस को भाजपा भलीभांति पहचानती हैं। एक साधारण कार्यकर्ता किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है। यही इस पार्टी की विशेषता हैं। उन्होंने पंचायतों मे रिकॉर्ड जीत पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने 'वन टाइम यूज प्लास्टिक' के उन्मूलन के लिए तेजी से उठाये जा रहे कदमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है जो पूर्ण रूप से वन टाइम यूज प्लास्टिक मुक्त होगा। जनसंख्या नियन्त्रण पर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। हिस

Share it
Top