Home » उत्तराखंड » प्रधानमंत्री मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

👤 Veer Arjun | Updated on:5 Nov 2021 9:35 AM GMT

प्रधानमंत्री मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

Share Post


केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ में विश्व कल्याण और भारत की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। इसके बाद 15 फीट ऊंची आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद अन्य पूज्य पत्थरों और स्थानों की महत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। फिर समाधि स्थल पर पैदल पहुंचकर आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ धाम में विभिन्न पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण। केदारनाथ धाम से 11:15 बजे वापस जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।(हि.स.)

Share it
Top