Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

👤 Veer Arjun | Updated on:11 March 2022 11:33 AM GMT

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Share Post

देहरादून । उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया। धामी ने शुक्रवार को राज्यपाल (Governor) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि राज्यपाल ने उनसे नई सरकार बनने तक काम करते रहने को कहा है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास से सीधे राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) को इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। पार्टी ने जो दायित्व दिया उस पर खरा उतरने की कोशिश की है, आगे भी करूंगा।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा जोरों पर है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से राज्य में पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उत्तराखंड आने की चर्चा है।

45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 04 जुलाई 2021 को शपथ ली थी। इसी के साथ वे उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

Share it
Top