Home » उत्तर प्रदेश » समाज के युवाओं को शिक्षित व संस्कारवान बनाना हमारा कर्तव्य : प्रवीण जैन

समाज के युवाओं को शिक्षित व संस्कारवान बनाना हमारा कर्तव्य : प्रवीण जैन

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:16 April 2019 12:51 PM GMT
Share Post


ललितपुर। दिगम्बर जैन महासमिति संभाग एवं चारों महिला इकाईयों का स्थानीय मनोकामना भवन में समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, दादा हीरालाल खजुरिया को अतिशय क्षेत्र सीरोंनजी के अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। इससे पूर्व सर्वप्रथम प्रिया जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तो वहीं आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के गुणगान करते हुये शिल्पा जैन महामंत्री ने भजन प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री के चित्र पर दीप प्रज्जवलन सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, दादा हीरालाल खजुरिया, जिनेन्द्र पंसारी, श्रेयांस गदयाना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये मंच आसीन श्रेयांस गदयाना, महेन्द्र जैन मयूर, बाबूलाल जैन, पूर्व अध्यक्ष झांसी से आये संजय कर्नल जी, ऋषभ जैन का माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं श्रीमती निर्मला चौधरी को भी सम्मानित कर पुन: उनको बड़ी जिम्मेवारी दी गयी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष इंजी. बाबूलाल ने कहा कि समिति ने मेरे कार्यकाल कार्य किये उससे और ऊर्जावान नई समिति कार्य करेगी, ऐसा उन्हें विश्वास है। इस दौरान श्रीमती निर्मला चौधरी ने कहा कि हमारी बहनें समिति का कार्य सहयोग किया, जिससे हमारा संगठन ऊंचाईयों पर पहुंचा है। अब हम आभार करते हैं। महिला इकाई की अध्यक्ष अनुपमा बजाज, जिन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी गयी, उन्होंने कहा कि हम संगठन के माध्यम से शिक्षा, हरियाली, बेटी बचाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगे। इसी बीच सभी दिगम्बर जैन महासमिति संभाग एवं ब्राह्मी सुन्दरी महिला संभाग, नंदा-सुनंदा, सुधा सिन्धु का संयुक्त समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन व हीरालाल खजुरिया ने पद धन्यकुमार जैन एड. अध्यक्ष, महामंत्री सुनील कुमार जैन एड., कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन गदियाना अध्यक्ष अनुपमा बजाज, श्रीमती उमा जैन सिलाई, श्रीमती नीलम जैन कामरा, श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती बीना जैन गौना, नीमच की शिल्पा जैन, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती रीना जैन, श्रीमती मीना जैन बुढ़वार एवं संपूर्ण टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ईश्वर को साक्षी मानते हुए दिलायी। इसके ठीक बाद सभी ने अपने-अपने वर्ष भर क्या-क्या कार्य करेंगे वह भी बताये। इस दौरान प्रवीण जैन झांसी ने कहा कि जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था है। इसके अंतर्गत हम सभी को राष्ट्रीय मित्रता, सदभावना, प्रस्तुत करनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी विशेष महिला शक्ति को अपने परिवार को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। कोई भी जैन परिवार मतदान से वंचित न रहे। यह आपका जन्म सिद्ध अधिकार हैं, लोकतंत्र के महापर्व में। वहीं हीरालाल खजुरिया ने समिति के वटवृक्ष के रूप में कहा गया। महेन्द्र जैन मयूर ने आने वाली 17 तारीख को महावीर जयन्ती महिलाओं को अपने परिजनों से बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। अरविंद जैन ने कहा कि चेतना आवाज कैसे वापस आये इसके लिए समाज को राजनैतिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेना होगा। श्रीमती वीणा जैन ने कहा कि हमें अपपने समाज के बच्चों को संस्कारवान बनाना है। आज की युवा पीढ़ी भटक गयी है। इसके ठीक बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन्यकुमार जैन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी समिति के सभी ईकाईयां कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगी और समिति को और ऊंचाईयों पर ले जायेंगी। इस अवसर पर महामंत्री सुनील जैन एड., नरेन्द्र जैन गदयाना, नरेश जैन मुक्ता, जिनेन्द्र पंसारी, देवेन्द्र कुमार पंसारी, डा.अजय जैन गौना, मनोज जैन बबीना, शान्तकुमार जैन, राजकुमार जैन एड., सुनील कुमार, अजय मोदी, राकेश बरया, वरिष्ठ पत्रकार राहुल जैन, रामप्रकाश जैन, अनिल अंचल, सुनील जमादार, गेंदालाल सतभैया, अशोक जैन दैलवारा, सुरेश बड़ेरा, पवन जैन, कपूरचंद्र जैन, उमा जैन सिंघई, सरिता जैन, सहित सभी इकाईयों की सदस्या मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रेयांस जैन गदयाना ने किया। आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने व्यक्त किया।

Share it
Top