Home » उत्तर प्रदेश » उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौथरा में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौथरा में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:19 April 2019 1:07 PM GMT
Share Post


ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में एवं उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज के विशिष्ट आतिथ्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौथरा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलौथरा एवं खितवांस इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। सहा0अ0 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैलवार शकील खान एवं प्रा0वि0 कलौथरा के रामेश्वर चतुर्वेदी द्वारा मतदाता जागरुकता पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिव्यांग मतदाता इमरत, अशोक कुमार तथा बुजुर्ग मतदाता सुम्मेपाल, नाथूराम एवं गोमती बाई को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को अपने घर के मतदाताओं की उंगली में लगी अमिट स्याही का निशान देखकर वोट डालने की जानकारी प्राप्त करने तथा घर के सभी लोगों को वोट डालने के लिए जागरुक करने का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में उमानन्द भौंड़ेले, रमेश दुबे, हरदेव प्रसाद रावत, बाबूलाल पंथ, विश्वनाथ रावत, हरगोविन्द तिवारी, जयप्रकाश पटैरिया, रमेश प्रकाश शुक्ल, रामदयाल सेन तथा श्यामनंद को श्रीफल, सॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन शीलचन्द्र जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा, राजेश लिटौरिया, अरुण गोस्वामी, संतोष रजक, विनय रजक, यादवेन्द्र सिंह गौर, आशीष मिश्रा, अनूप सैनी, नीलम गुप्ता सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share it
Top