Home » उत्तर प्रदेश » गौवंश आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

गौवंश आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:20 April 2019 1:21 PM GMT
Share Post



ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम गौवंश आश्रय स्थल, कल्यानपुरा का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट, वर्मी वॉश, निर्माणाधीन भूसा भण्डारण गृह का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भूसा गृह का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों को भी देखा तथा उनकी उचित देखरेख हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं व्यवस्थापकों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने यहां पर लगाये गए पौधों का अवलोकन किया, साथ ही विकास पथ के सी.ओ.ओ. राजेश साहू द्वारा सेगन विधि से लगभग 03 हेक्टेयर में रोपित की गई नैपिय घास की जड़ों का भी अवलोकन किया तथा उनकी सिंचाई के निर्देश दिये। उन्होंने सी. वी.ओ. व समिति के सदस्यों से कहा कि गौवंश आश्रय स्थल की सभी व्यवस्थायें चुस्तदुरुस्त रखी जायें।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ग्राम तेरा, विकास खण्ड बिरधा जनपद ललितपुर स्थित कामर्सियल लेयर फार्म का भी निरीक्षण किया। बताया गया उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित कुक्कुट नीति 2013 के अन्तर्गत इस फार्म की स्थापना की गई है। यह 10 हजार पक्षी की क्षमता वाला फार्म है, जिसमें अभी 6500 चूजे लाये गए हैं तथा शीघ्र ही इसी पूरी क्षमता की जाएगी। इस योजना की कुल लागत 70 लाख है, जिसमें से 49 लाख रु ऋण पंजाब नेशनल बैंक शाखा विकास भवन द्वारा लगाया गया है। पांच वर्ष में लोन का भुगतान किया जाना है तथा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रतिपूर्ति लाभार्थी को की जाएगी। इसके अलावा 400 रु0 प्रति माह विद्युत बिल में भी सरकार सहायता प्रदान करेगी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थल दूधई विकास खण्ड पाली का निरीक्षण किया। यहां पर जिलाधिकारी उपस्थित ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी बिरधा से गठित समिति के बारे में पूछा तथा उसका पंजीकरण कराने एवं साल भर के भूसे की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दो बम्हौरीवंशा एवं दूधई के खदान तालाबों का भी निरीक्षण किया। दूधई खदान तालाब का कार्य चलता हुआ पाया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एस.के. शाक्य, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अधिकारी महरौनी, अधिशासी अभियंता सी.एल.डी.एफ., सी.ई.ओ. विकास पथ सहित सम्बंधित ग्राम प्रधान एवं लेखपाल, पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।


Share it
Top