Home » उत्तर प्रदेश » गरीब तबके को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका : न्यायमूर्ति

गरीब तबके को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका : न्यायमूर्ति

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:7 May 2019 1:02 PM GMT
Share Post


ललितपुर। जिला बार एसोशियेशन के सभागार में न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद बी.लाल के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद न्यायाधीश मदनलाल निगम की अध्यक्षता व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में जिला बार एसोशियेशन अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौबे, महामंत्री हरीराम राजपूत व कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कटारे, सह सचिव पुस्तकालय शंकर सिंह निरंजन, सह सचिव प्रकाशन हिमांशु हुण्डैत, सह सचिव प्रशासन डा.राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) पर वेदप्रकाश राय, कुन्जन सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर जयन्त सिंह (सनी), वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर गोविन्द सक्सेना, अंकित जैन, हरीश कुमार अग्रवाल, श्याम बिहारी तिवारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार दीक्षित एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर अंतिम कुमार जैन, आत्माराम रिछारिया, अमित कुमार रिछारिया, गौरव कुमार, आशीष शर्मा, अजय कुमार साहू को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति बी.लाल, जनपद न्यायाधीश मदनलाल निगम, अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार सिरोही, जगदीश प्रसाद, अजय पाल सिंह, मनोज अग्रवाल व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष चौरसिया, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निर्भय प्रकाश, सूरज मिश्रा एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कुमार गुप्ता तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सक्सेना, पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, एसडीएम सदर गजल भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। न्यायमूर्ति एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, सदस्य प्रकाशचंद्र जैन, विजय कुमार सक्सेना, प्रकाश नारायण देवलिया को आभार प्रमाण पत्र सौंपे गये। न्यायमूर्ति द्वारा अधिवक्ताओं से वादकारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के गरीब तबके को न्याय दिलाने में अपनी सहायक भूमिका निभाता है। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायधीश एक गाड़ी के दो पहिए हैं और उनका आपस में सामान्जस्य आवश्यक है। इसी सामान्जस्य से ही गरीब तबके के व्यक्तियों एवं वादकारियों को न्याय मिल सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जीवनधरलाल जैन, जयकुमार समैया, मनोहर सिंह, केहर सिंह, जयकुमार चौधरी, अशोक कुमार त्रिपाठी, मनोहरलाल चतुर्वेदी, जगदीश लोधी, खुशीलाल लोधी, सुनील देवलिया, हरीओम नायक, बृजेन्द्र सिंह यादव, पवन तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान मानव, राजीव चौधरी, बृजेन्द्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश घोष, राजेन्द्र रजक, शरद चौबे, राजेश चतुर्वेदी, पवन जायसवाल, विपिन बिहारी सक्सेना, महेन्द्र सविता, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, पवन कुमार जैन, रमाकान्त साहू आदि अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता अजीज कुरैशी ने किया।

Share it
Top