Home » उत्तर प्रदेश » यश भारती से सम्मानित कवि देवी प्रसाद पाण्डेय "अडिग" का निधन

यश भारती से सम्मानित कवि देवी प्रसाद पाण्डेय "अडिग" का निधन

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:8 May 2019 3:07 PM GMT
Share Post




गोण्डा- विकास खण्ड कटरा बाजार के रायपुर ग्राम में जन्मे यशभारती से सम्मानित कवि एवं साहित्यकार पूर्व अध्यक्ष साहित्य परिषद एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक देवी प्रसाद पाण्डेय "अडिग" का 80 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया ।जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके पुत्र राम प्रकाश पाण्डेय ने बताया की उनके पिता देवी प्रसाद पाण्डेय "अडिग" का जन्म 2 अक्टूबर सन 1940 को स्व0 पाटनदीन पाण्डेय के यहां रायपुर डीहा ग्राम में हुआ था 2003 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भग्गड़वा विकास खंड हुजूरपुर जनपद बहराइच से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे समाज मे एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इनकी प्रमुख रचनाएं महावीर, हनुमान जी, अयोध्या खंड काव्य, राष्ट्रीय एकता, श्रधांजलि इंदिरा गांधी, अंतश का उद्गार आदि प्रमुख चर्चित रचनाएं लोकप्रिय रही। 9 फरवरी 2015 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यशभारती सम्मान से सम्मानित किया। सन 2007 में तत्कालीन राज्यपाल महामहिम टी वी राजेश्वर ने उनकी काव्य रचनाओं के लिये सम्मानित किया था। भारत के महामहिम राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने दिल्ली राष्ट्रपति भवन ने श्री अडिग को सम्मानित किया। श्री अडिग का निधन साहित्य जगत में एक अपूर्णनीय क्षति है।राम प्रकाश ने बताया कि श्री अडिग की मौत पर सांत्वना देने पूर्व विधायक बैजनाथ कृष्ण कुमार शुक्ल,पप्पू शुक्ल सहित सैकडों लोग लोंगो का तांता लगा रहा।

Share it
Top