menu-search
Thu Apr 25 2024 10:23:29 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 42069
अमेरिका पहुंचेगी ब्रज की संस्कृति
Share Post
वीर अर्जुन संवाददाता
गोवर्धन। वैसे तो ब्रज की संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं पूरे विश्व में विख्यात हैं लेकिन भारत सरकार और पर्यटन विभाग की ओर ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने की अनू"ाr पहल की है। पर्यटन विभाग की ओर से गोवर्धन में सबसे पहले प्रतिभा खोज कार्पाम आयोजित किया गया और उसमें गोवर्धन के कलाकार मुरारी लाल तिवारी को सम्मानित भी किया गया। श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के सचिव मुरारी लाल तिवारी को भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद ने दस दिवसीय विदेशी दौरे के लिए चुना है। इसमें ब्रज के दस कलाकार अमेरिका में न्यूयार्क, रूस में मास्को, पोर्ट स्पेन में ब्रज की प्रसिद्ध बरसाना की ल"ामार होली, मयूर नृत्य, रास लीला, चरकुला नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे। भारत सरकार ने विदेशी दौरे के लिए अलग से व्यवस्थाएं की हैं। 19 जुलाई को मास्को और फिर न्यूयार्क में प्रस्तुति होगी। 27 जुलाई को जार्ज टाउन व पोर्ट स्पेन में ब्रज की संस्कृति की कला बिखेरेंगे। दल नायक गोवर्धन निवासी मुरारी लाल तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से जो पहल शुरू की गई है हम ब्रजवासियों के लिए गौरव की बात है। वे 2005 में ब्रज की संस्कृति की झलक गणतंत्र दिवस की परेड में 200 सौ सदस्यों के साथ कर चुके हैं। इसके लिए अलावा राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्पामों में प्रस्तुति दी है। अमेरिका जाने वाले ब्रज के कलाकारों में दल नायक मुरारी लाल तिवारी के अलावा गोविंद तिवारी, दीपिका शर्मा, पप्पू ब्रजवासी, मोहन लाल, अमर चंद, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, शिवानी आदि थे।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire