Home » उत्तर प्रदेश » अभालोधी महासभा ने मनाया रानी वीरांगना का जन्मदिवस

अभालोधी महासभा ने मनाया रानी वीरांगना का जन्मदिवस

👤 admin 4 | Updated on:16 Aug 2017 6:58 PM GMT
Share Post

मथुरा(मधुसूदन शर्मा)। अखिल भारतीय लोधी महासभा की ओर से आज रानी वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी माल्यार्पण किया। जहा अखिल भारतीय लोधी महासभा की ओर से 186 वां जन्म दिवस मनाया गया बही अवंतीबाई लोधी महिला पार्क डेम्पियर में अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारिओं ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई की फ्रतिमा पर माल्यार्पण किया जनपद मंडला- मध्य फ्रदे की रानी वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजो से खुलकर लोहा लिया था और अंत में भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी थी। वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मनकेहणी के जमींदार राव जुझार सिंह के यहां हुआ था। 20 मार्च 1858 को इस वीरांगना ने रानी दुर्गावती का अनुकरण करते हुए युध्द लड़ते हुए अपने आप को चारो तरफ से घिरता देख स्वंय तलवार भोंक कर देश के लिए बलिदान दे दिया।इस जन्म दिवस के मौके पर अखिलभारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी समेत बाबू ,अशोक ,वरुण ,बबलू ,गोवर्धन ,सतीश ,नबाब ,महावीर , व् तमाम पद अधिकारी मौजूद रहे

Share it
Top