Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा शहर टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा शहर टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

👤 admin 4 | Updated on:19 Aug 2017 6:25 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय के नेतृत्व में नगर इकाई द्वारा शहर के रूई की मंडी एवं लोहट बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मूलचन्द वार्ष्णेय ने कहा कि नगर इकाई द्वारा समय-समय पर विशेष सफाई अभियान जनता की जागरूकता के लिये चलाया जा रहा है। जिससे कि लोग अपने आसपास सफाई रखें। स्वच्छता अभियान को हमको अपने जीवन का एक हिस्सा बना लेना चाहिये। आज अनेकों मलिन बस्तियों में सफाई न होने के कारण वहां के बच्चों को कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सफाई अभियान पर पूरी सरकार को एकजुट किये हुये हैं वहीं कुछ लोग इसको राजनीति से जोड़ रहे हैं। जबकि सफाई व स्वच्छता हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। अगर स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत। अगर हमको अपनी आने वाली पीढ़ी को बीमारियों और कुपोषण से बचाना है तो हमको स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुछ घंटे सफाई को देने होंगे। सफाई अभियान में नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी, अशोक गोला, मीडिया फ्रभारी यतेन्द्र वार्ष्णेय (गोरू), उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, कोषाध्यक्ष धीरज जैन, सोशल मीडिया फ्रमुख गौरवकांत शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, अंकित गौड़, अंकित बंसल, विजय वर्मा, भीकम सिंह चौहान, नारायण लाल, वैभव वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय (टिंबर वाले) आदि मौजूद थे।

Share it
Top