Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में सरकारी कर्मियों पर मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने का मामला

मेरठ में सरकारी कर्मियों पर मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने का मामला

👤 admin 4 | Updated on:19 Aug 2017 6:25 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मण्डलायुक्प द्वारा तहसील सदर के नायब नाजिर, राजस्व लिपिक व अन्य के विरूद्ध मनमाने तरीके से मुकद्दमा दर्ज कराकर जेल भिजवाये जाने से उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में भारी आक्रोष व्याप्त है। संघ ने प्रदेशीय आ"ान पर एक दिवसीय विशेष अवकाश लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजते हुये मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन में बताया कि मण्डलायुक्प मेरठ डा.प्रभात कुमार द्वारा तहसील सदर मेरठ के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भयाक्रान्त करते हुये निराधार एवं मनगढक्वन्त तथ्यों के आधार पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह से तहसील मेरठ के वरिष्ठ सहायक रणसिंह, देवेश नन्दन शर्मा एवं आकाश दीप के साथ पांच अन्य के विरूद्ध धारा 419, 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उक्प सभी सरकारी कर्मचारी हैं और कोई भी कदाचार संज्ञान में आता है तो शासन में प्रदत्त व्यवस्था के अधीन कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश हैं। परन्तु मण्डलायुक्प मेरठ डा.प्रभात कुमार व नायब तहसीलदार मेरठ उदयवीर सिंह द्वारा शासन के आदेशों का पालन नहीं किया गया। इस मनमानी के खिलाफ आक्रोष जताते हुये संघ पदाधिकारियों ने घोर निन्दा की है। इस सम्बन्ध में आज संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने विशेष अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने बताया कि दर्ज किया गया मुकद्दमा वापस लिया जाये व शासन के निर्देशों का सम्मान न करने के कारण मण्डलायुक्त मेरठ व स्थानान्तरण व नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह को तत्काल निलम्बित किये जाने की मांग उठायी गयी। बताया कि यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेशीय आ"ान पर आगे भी आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन, अनिल दीक्षित, लोकेन्द्र राठौर, प्रीतम लाल साहू, विनोद नामदेव,अरविंद गोस्वामी, राजेश रजक, रश्मि शुक्ला, प्रवीण प्रधान, नरोत्तम दास, अभिषेक सिंह, श्याम सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Share it
Top