Home » उत्तर प्रदेश » महिलाओं व छात्राओं को दी गयीं हेल्प लाइन की जानकारियां

महिलाओं व छात्राओं को दी गयीं हेल्प लाइन की जानकारियां

👤 admin 4 | Updated on:20 Aug 2017 5:59 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

ललितपुर। विकास खण्ड बिरधा के ग्राम मैरतीकलां, बिरारी, कुमरौला, उत्तमधाना, कचनौदा कलां, पड़ौरिया, जीरौन, ऐरा, जाखलौन, पिपरिया वंशा, रजवारा, खोंखरा तथा कल्यानपुरा में 181 रेस्कयू वैन महिला हेल्पलाइन द्वारा एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुगमकर्ता रचना सहगल, क्षमा तथा सोनिका साहू द्वारा 181 रेस्क्यू वैन महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी वहां मौजूद बालिकाओं, महिलाओं तथा अध्यापिकाओं को दी गई। जिसमें सुगमकर्ताओं द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए यह सुविधा प्रदान की है। सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए जिलों के जिला अस्पताल में आपकी शखी आशा ज्योति केन्द्र खोला जाना है, जो कि वर्तमान में जिला प्रोबेशन कार्यालय मे संचालित है। जहां महिलाआंs के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सीय सुविधा, पुलिस सहायता आदि सुविधायें दी जाएंगी। साथ ही बताया गया कि जो महिलायें या बालिकायें 181 टोल प्री नम्बर डायल करेगीं, उनकी पहचान एवं सूचना गुप्त रखी जाएगी।
इस अवसर पर ग्रामों के ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share it
Top