Home » उत्तर प्रदेश » पख्यात मिष्ठान भण्डारों पर पशासन का छापा

पख्यात मिष्ठान भण्डारों पर पशासन का छापा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:18 Oct 2017 3:51 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

ललितपुर। इन दिनों चारों ओर दीपावली महोत्सव की बहार छाई हुई है, जिसके चलते लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों की भागमभाग की जिन्दगी के बीच त्यौहारों का एक अलग ही महत्व हो जाता है। तो वहीं बाजार में दूध से लेकर नाना पकार की मिठाईयों में मिलावट का खेल को रोकने के लिए पशासन मुस्तैद हो चला है। जिलाधिकारी मानवेन्द सिंह के आदेश पर उप जिलाधिकारी सदर महेश पसाद दीक्षित के निर्देशन में नगर क्षेत्र में स्थित मिष्ठान की दुकानों पर जांच की गयी। इस दौरान पतिष्ठानों से मावा, मिठाईयों के नमूने भरकर जांच के लिए पयोगशाला भेजा गया। आकस्मिक चले इस अभियान से मिलावट करने वालों में हड़कम्प मच गया। आसन्न दीपावली पर्व को लेकर मिलावट के खिलाफ पशासन काफी संजीदा हो चला है। जिलाधिकारी मानवेन्द सिंह के निर्देश पर बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर महेश पसाद दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ नगर क्षेत्र में स्थित मिष्ठानों की दुकानों पर जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लिये गये सैम्पलों को जांच के लिए पयोगशाला भेजा गया।
मौके पर पहुंची एसडीएम सदर ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी पकार की मिलावट मिठाईयों न की जाये। इस दौरान वीर सावरकर चौक स्थित पतिष्ठित मिष्ठान दुकानों से मिठाईयों का सेम्पल भरा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर महेश पसाद दीक्षित, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, शहर कोतवाल भरत कुमार पाण्डेय के अलावा खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share it
Top