Home » उत्तर प्रदेश » एसपी के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन चैकिंग अभियान

एसपी के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन चैकिंग अभियान

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:10 Jan 2018 3:35 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटील के निर्देश पर बुधवार को एआरटीओ विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्प रूप से शहर के पमुख तुवन चौराहा पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गयी। मौके पर जिन वाहन चालकों के कागजात नहीं मिले या फिर संदिग्धता पतीत होने पर वाहनों को सीज किया गया तो वहीं हेलमेट, ड्राईविंग लाइसेंस या बीमा इत्यादि कागजात न होने पर चालान कर शमन शुल्क वसूला गया।तुवन मंदिर चौराहा पर एआरटीओ सत्येन्द कुमार व यातायात पभारी के.एन.सिंह और यातायात उप निरीक्षक नासिर अली द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी। एआरटीओ ने कहा कि चालक वाहन संचालन करने के पूर्व सभी आवश्यक कागजातों को संभाल कर वाहन में सुरक्षित रखें, ताकि समय पड़ने पर उन्हें दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि ड्राईविंग लाइसेंस के साथ बीमा और गाड़ी सम्बन्धित कागजात भी रखें। इसके अलावा यातायात पभारी के.एन.सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक आवश्यक रूप से हेलमेट का पयोग करें। क्योंकि जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपके पाणों की रक्षा होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्रायें ड्राईविंग लाइसेंस लेकर ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा की स्थिति में उन्हें कार्यवाही से गुजरना पड़ेगा।
उप निरीक्षक यातायात नासिर अली ने कहा कि समय-समय पर वाहन चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के पति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात आरक्षी दीपक दुबे, आरक्षी इशरार खान व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Share it
Top