Home » उत्तर प्रदेश » विकासखण्ड सोरों परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 22 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

विकासखण्ड सोरों परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 22 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:22 May 2018 4:30 PM GMT
Share Post

कासगंज, (बच्चन/बिकम)। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिये संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज विकास खण्ड सोरें परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विकास खण्ड सोरों क्षेत्र के ग्राम सिरावली, बनूपुरा पुख्ता, गुलाब गढ़ी, नगला अहेरिया, पचौरा जंगल, ग्राम जगदीशपुर, महाराजपुर, गुड़गुड़ी, मुसावली, कुमरौआ, चकेरी, तकुआवर, शाहपुर माफी तथा उढ़ेर पुख्ता के कुल 22 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

इनमें 11 अनु0जाति व 11 पिछड़े वर्ग के लाभार्थी थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि गरीब परिवारों की पुत्रियों के निःशुल्क विवाह के लिये उ0प0शासन की अनू"ाr योजना संचालित है। पात्र इसका भरपूर लाभ उ"ायें। विवाह में कन्या के बैंक खाते में 20 हजार रू0 तथा विधवा परित्यक्ता, तलाकशुदा होने पर 25 हजार रू0 की राशि जमा कराई गयी है। विवाह हेतु आवश्यक सामग्री पर 10 हजार तथा खानपान, टेण्ट आदि पर 5 हजार कुल 35 हजार रू0 सरकार द्वारा पत्येक जोड़े के विवाह पर खर्च किया गया है। कार्यकम का संचालन आर0डी0यादव ने किया।

Share it
Top