Home » उत्तर प्रदेश » लापरवाह टेम्पों चालक ने कावड़ियों को रौंदा, महिला समेत 3 कांवड़िया घायल

लापरवाह टेम्पों चालक ने कावड़ियों को रौंदा, महिला समेत 3 कांवड़िया घायल

👤 admin 4 | Updated on:16 July 2017 6:29 PM GMT
Share Post

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र में लापरवाह टेम्पो चालक ने कावड़ियों को रौंद दिया जिसमे दो महिला और एक पुरुष काबड़िया गंभीर घायल हो गए। जिन्हें लोगो की मदद से हाथरस जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है। जहाँ इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। आपको बतादें की सावन का महीना चल रहा है और पूरे देश में हर जगह भोले के भक्त काबडियो का रेला सड़को पर दिखाई दे रहा है। हाथरस में भी काबडियो की धूम चल रही है। सोरो या राजघाट गंगाजी से काबड़ लाने वाले काबड़िये हाथरस से होकर गुजरते है। ऐसा ही काबडियो का एक जत्था सोरों गंगाजी से काबड़ लेकर चला। जैसे ही कावडियो का ये जत्था सिकन्दरा राव के पंत चौराहे पर आया तो एक लावरवाह टेम्पो चालक ने इनको रौंद दिया जिसमे दो महिलाओ सहित एक पुरुष कबाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगो की मदद से हाथरस जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस दुर्घटना से काबड़ यात्रियों को लेकर जिला फ्रशासन द्वारा की गयी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामो की पोल खुल गई है। अगर जिला फ्रसाशन द्वारा वाकई काबडियो की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो शायद ये दुर्घटना ना होती। विगत सालो में जबकि दुर्घटनाये होती रही है और काबडियो के हंगामे को सम्भालने में जिला फ्रसाशन नाको तले चने चबाने पड़ गए। फिर भी बीती घटनाओ से जिला फ्रशासन ने लगता है कोई सबक नही लिया है।

तभी तो कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नही किये गए है। जबकि सावन मास की अभी शुरुआत है और लाखो काबड़िये हाथरस जिले से होकर गुजरते है।

Share it
Top