Home » उत्तर प्रदेश » राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के मंत्री ने किए गिरिराज दर्शन

राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के मंत्री ने किए गिरिराज दर्शन

👤 admin 4 | Updated on:17 May 2017 4:27 PM GMT

राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के मंत्री ने किए गिरिराज दर्शन

Share Post

रोहन सिंह

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा पार्टी के पाप का घड़ा पूरी तरह से भर चुका है। अब तक इन पार्टियों ने गौकशी व धार्मिक क्षेत्र में पशु व पक्षियों के साथ अत्याचार करवाया है। अब ऐसे धंधे यूपी में पूरी तरह से बंद हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आये सिर्फ 55 दिन हुए हैं। सिस्टम को बदलने में समय लगता है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जल्द दुरस्त होगी। राजस्थान सरकार ब्रज के विकास के लिए संकल्पित है। देवस्थान विभाग के मंदिरों को जल्द कब्जा मुक्त कराकर उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह बात गोवर्धन गिरिराज महाराज की तलहटी पहुंचे राजस्थान के सरकार के देवस्थान विभाग के मंत्री राज कुमार रिणवी ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे स्वयं धार्मिक हैं और उन्होंने ब्रज के विकास के लिए 390 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं। इसमें राजस्थान राज्य में लगने वाले ब्रज के हिस्से के साथ गोवर्धन जी की परामा का यात्रियों की सुविधा के अनुरूप कायाकल्प किया जाएगा। गोवर्धन जी की परामा में पूंछरी का हिस्सा राजस्थान के अंतर्गत है। इसमें विश्रामालय, जनसुविधा केन्द्र, सघन वृक्षारोपण, रोशनी, पेयजल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गोवर्धन, राधाकुंड, वृंदावन व मथुरा में देवस्थान विभाग के मंदिर हैं उनकी स्थिति सुधारने के लिए सरकार संकल्पित है। जिन मंदिरों की व्यक्ति देखरेख कर रहे हैं उनका पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है। "ाकुर जी के भोग, श्रंगार आदि की व्यवस्था में सुधार किया गया है। देवस्थान की जितनी सम्पत्ति है उनको जल्द ही कब्जामुक्त कराया जायेगा। इसके लिए देवस्थान आयुक्त को सूचित कर दिया है कि जल्द कब्जाधारी सम्पत्तियों को सूचीबद्ध किया जाये। राजस्थान व यूपी के बार्डर पर हो रहे अपराध के बारे में उन्होंने कहा कि सीमा परिवर्तन का लाभ लेकर अपराधी घटनाओंं को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को आये 55 दिन हुए हैं और पुरानी सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने में कुछ समय लग सकता है। जल्द ही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की राह पर चलेगा। वहीं इस मौके पर मंत्री रिणवा ने गिरिराज महाराज के मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा अर्चना की। उनको पूजा अर्चना मंदिर सेवायत मनोज कुमार शर्मा, जैकी शर्मा, त्रिलोकी नाथ शर्मा के निर्देशन में कराई गई। जिसमें दुग्धाभिषेक एवं मंत्रोच्चारण डॉ0 जगदीश शास्त्राr, श्रीधर पा"क, संजू शास्त्राr आदि ने विधि विधान से कराई गई। मंत्री ने वृन्दावन में राधा माधव मंदिर जयपुर वाले में चल रहे शताब्दी समारोह में भी भाग लिया।

इसके बाद वे गोवर्धन पहुंचे।

Share it
Top