Home » उत्तर प्रदेश » समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

👤 admin 4 | Updated on:17 Jun 2017 4:38 PM GMT
Share Post

ललितपुर, (वीअ) शासन की मंशा अनुरूप शनिवार को जनपद भर में थाना स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर कोतवाली में जहां अपर आयुक्प झांसी उर्मिला सोनकर ने लोगों की समस्याओं को सुना तो वहीं जिलाधिकारी मानवेन्द सिंह पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने संयुक्प रूप से थाना बार जखौरा पहुंच कर समस्याओं को सुना। सभी उच्चाधिकारियों ने समाधान दिवस में आये तमाम पार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुये समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सदर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन अपर आयुक्प झांसी उर्मिला सोनकर की अध्यक्षता में किया गया। यहां तमाम समस्यायें पार्थना पत्र के रूप में उनके समक्ष आयीं। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित शिकायती पत्रों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। यह भी कहा कि जमीन सम्बन्धित मामलों की अधिकता को देखते हुये लेखपालों, कानूनगो तहसीलदार स्तर पर कार्यवाही तेजी से अमल में लायी जाये। ताकि पीड़ितों को समय से समस्या का निस्तारण मिल सके। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर महेश पसाद दीक्षित ने कहा कि मुख्यालय पर आने वाली समस्याओं को तेजी से रोका जाना चाहिए।

Share it
Top