Home » उत्तर प्रदेश » सरकारें आती-जाती रहती हैं, प्रशासन को निष्पक्ष होना चाहिए: अखिलेश

सरकारें आती-जाती रहती हैं, प्रशासन को निष्पक्ष होना चाहिए: अखिलेश

👤 Veer Arjun | Updated on:10 Oct 2019 9:31 AM GMT

सरकारें आती-जाती रहती हैं, प्रशासन को निष्पक्ष होना चाहिए: अखिलेश

Share Post

झांसी । जिले में बीते दिनों पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर मामले में परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर गुरुवार को एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में रामराज पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इसे नाथूराम राज्य कह डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया, पुलिस से सीधा कहते हैं कि ठोक दो भला वहां जनता सुखी कैसे रह सकती है। सभी पीड़ितों का आह्वान करते हुए सरकार का एनकाउंटर करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से पुष्पेंद्र काउंटर मामले में सीधे मुखातिब थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। क्या प्रदेश सरकार को उसके नेत्रहीन पिता, नवविवाहिता पत्नि, मां व राष्ट्रभक्त भाई की पीड़ा दिखाई नहीं देती। पुष्पेन्द्र का भाई जो इतना राष्ट्रभक्त है कि अपने घर की दीवारों पर भी तिरंगा बनवाए है। उसको भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है। पुष्पेन्द्र का पूरा परिवार न्याय चाहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरी है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी छवि सरकार की बनेगी। यहां पूरा का पूरा मामला उल्टा है। प्रदेश सरकार की पुलिस बेलगाम है। आखिर अपने मुखिया का जो कहा मान रही है। पूरा प्रदेश सच जान रहा है। पुलिस के कुछ लोग भी इसे जानते हैं। तेल मालिस से लेकर फेक एनकाउंटर मामलों तक सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता।

शाहजहांपुर के स्वामी जी वाले तेल मालिस मामले में पीड़िता को जेल भेज दिया गया। उन्नाव घटना में भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला, उन्नाव पीड़िता का परिवार तबाह हो गया। भला हो सुप्रीम कोर्ट का, जो मामला अपने हाथ में ले लिया। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी के एक सांसद पर रामपुर में बकरी और किताब चोरी के केस दर्ज हो रहे। लगातार केस दर्ज करते हुए 80 मुकदमें लिखे गए। आखिर यह सब क्या है। मऊ जिले में गोलीकांड हुआ, सोनभद्र कांड में कई लोगों की जान गई, पुलिस के टॉर्चर से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें हमेशा नहीं रहती। हम पर भी टोंटी ले जाने के आरोप लगे थे। अब हम चिलम ले जाने के आरोप लगाएंगे। जो जनता को दुख देता है जनता उनका हिसाब करती है। यह सब करने से देश, समाज व जनता का बहुत नुकसान हो रहा है। सपा पीड़ितों के साथ खड़ी है।

पुष्पेन्द्र मामले में सरकार उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी ले। कहा जो कार्य हमने शुरु किए थे वे वहीं पड़े हैं। ओवर ब्रिज को भी स्टेच्यू बना दिया। सैन्य स्कूल में भी कोई कार्य नहीं हो रहा। आखिर ढाई साल में सरकार ने सिवाय जनता में दहशत भरने के और किया क्या है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई सरकार बनते ही झांसी से दिल्ली का सीधा रास्ता बनाने और मैट्रो चलाने का सपना दिखाया था। लगता है उससे पहले वे झांसी आए ही नहीं थे। आज तक क्या मैट्रो चल सकी है। झांसी की जनता तो महज खिलौनों से खेलने लगती है। क्या जनता को पेय जल संकट के दौरान खाली ट्रेन याद नहीं है। ये लोग झूठ बोलते हैं। सड़कों पर गाय माता बैठी हैं,उनकी चिंता कौन कर रहा है। शौचालय पर बात करना चाहते हैं। भले ही इनके शौचालय में पानी की व्यवस्था न हो। राफेल पर बात नहीं करना चाहते। शौचालय पर अटका दिया। उन्होंने कहा कि सपा हर पीड़ित के साथ खड़ी होगी। पत्रकारों के मुकद्मे वापस लेकर उन्हें यश भारती से सम्मानित किया जाएगा। हमारा साथ दो और सरकार बनवाओ।

तेजस आई आरक्षण गया

चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तेजस चलाई है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं। तेजस आई और हम सब भाइयों का आरक्षण लेकर निकल गई। यादव भाई को आरक्षण मिले न मिले हम अपने अन्य भाईयों को तो आरक्षण दिलाकर ही रहेंगे।

अब बैलेट से कराएंगे चुनाव

ईवीएम पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यहां इंजीनियर आए थे। ईवीएम ठीक करके चले गए। अब जब तक चुनाव बैलेट से नहीं होंगे हम जीत नहीं पास सकते है। कई देशों ने इस ईवीएम को नकार दिया। हमारे देश में इसे उठा लाए हैं। हमें इसका वहिष्कार करना होगा।

उप चुनाव बाद चलेगी साइकिल न्याय यात्रा

अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में उप चुनाव चल रहे हैं। उसके बाद समाजवादी अपनी साइकिल का हैंडिल सीधा करेंगे और ललितपुर से न्याय यात्रा शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान व हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने यह साइकिल यात्रा चलती रहेगी। इसको हरी झंडी दिखाने वह खुद आएंगे।

भाजपा लड़वाती है और राज करती है

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आपस में लड़ाकर राज करने का भी आरोप लगाया। कहा कि हमें लड़वा दिया और स्वयं सत्तासीन हो गए। अब हमें अनुभव मिल गया है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हम समाजवादी अकेले ही उनका सामना करते हुए सरकार उखाड़ फेंकेगे। हालांकि कई सवालों को उन्होंने नजर अंदाज कर दिया।

माॅब लिंचिंग नहीं यहां पुलिस लिंचिंग हो रही

एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि माॅब लिंचिंग नहीं यहां तो पुलिस लिंचिंग हो रही है। पुलिस के तमाम अधिकारियों ने मिलकर एक नौजवान की हत्या कर दी। भला ऐसा भी कहीं होता है। इन्हें समझना चाहिए। हिस

Share it
Top