Home » उत्तर प्रदेश » सुधांशु त्रिवेदी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

सुधांशु त्रिवेदी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

👤 manish kumar | Updated on:8 Nov 2019 5:06 AM GMT

सुधांशु त्रिवेदी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

Share Post

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

नायडू ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में सुधांशु त्रिवेदी को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। त्रिवेदी हाल ही में संपन्न राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं। पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की रिक्त सीट से त्रिवेदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा में नेता सदन थावरचंद गहलोत, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा से महासचिव देशदीपक वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हिस

Share it
Top