Home » उत्तर प्रदेश » बबीना में भारत और रूस का सैन्य युद्वाभ्यास इन्द्र 2019 शुरू

बबीना में भारत और रूस का सैन्य युद्वाभ्यास इन्द्र 2019 शुरू

👤 manish kumar | Updated on:11 Dec 2019 2:28 PM GMT

बबीना में भारत और रूस का सैन्य युद्वाभ्यास इन्द्र 2019 शुरू

Share Post

झांसी । भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय त्रिसेवाओं के द्वितीय संस्करण के सैन्य युद्वाभ्यास इन्द्र 2019 का उद्घाटन बुधवार को बबीना में दक्षिणी कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले. जरनल डीएस आहूजा ने किया। साथ ही उन्होंने रूस के पूर्वी सैन्य जिले की 5वीं सेना के प्रमुख कमान्डर मेजर जरनल सेकोव ओलेग के साथ परेड की समीक्षा की।

बताया गया कि सैन्य युद्वाभ्यास झांसी के बबीना, गोवा और पुणे में आयोजित हो रहा है। युद्वाभ्यास में दोनों देशों की संम्बधित सेवाओं के कम्पनी के आकार के मैकेनाइज्ड टुकडियां, फाइटर, ट्रान्सपोर्ट एयरक्राफूट एवं नौसेना के जहाज भाग ले रहे है। साथ ही भारतीय सेना की ओर से गार्ड रेजिमेन्ट की टुकड़ी भाग ले रही है।

इस सैन्य युद्वाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है। सैन्य युद्वाभ्यास इन्द्र 2019 भारत और रूस के बीच लम्बे समय तक रणपीतिक संम्बधों को मजबूत करेगा। युद्वाभ्यास में आतंकवाद निरोधी अभियानों के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने में अपने बहुमूल्य अनुभवों को साझा करेंगे। सैन्य युद्वाभ्यास का समापन 72 घंटे के सत्यापन चरण के साथ होगा जो आतंकवाद निरोधी परिदृश्य में संयुक्त अभियान चलाने में थल सैनिकों, नौसैनिकों व वायु सैनिकों के कौशल का परीक्षण करेगा। हिस

Share it
Top