Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाए गए

अयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाए गए

👤 manish kumar | Updated on:13 Nov 2020 5:32 PM GMT

अयोध्या दीपोत्सव: 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाए गए

Share Post

अयोध्या। चतुर्थ दीपोत्सव में 5 लाख 84 हजार 5 सौ 72 दीपक जलाकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर चौथा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

छोटी दीपावली के मौके पर पावन व सलिल सरयू नदी के तट पर शुक्रवार को अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो उठा। यहां हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया। शाम ढलते ही साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपों से राम की पैड़ी रोशन हो गई। (हि.स.

Share it
Top