Home » उत्तर प्रदेश » रुझान से खुश भाजपाईयों में जश्न, क्षेत्रीय कार्यालय पर होली-दीपावली का माहौल

रुझान से खुश भाजपाईयों में जश्न, क्षेत्रीय कार्यालय पर होली-दीपावली का माहौल

👤 Veer Arjun | Updated on:10 March 2022 5:55 AM GMT

रुझान से खुश भाजपाईयों में जश्न, क्षेत्रीय कार्यालय पर होली-दीपावली का माहौल

Share Post

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुरुआती बढ़त और भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना की गूंज पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर अभी से दिखने लगी है। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों की मौजूदगी में पटाखें फोड़े जा रहे हैं। ''जय श्रीराम'' और ''जय भाजपा, तय भाजपा'' के नारे लगाए जा रहे हैं।

शुरुआती रुझान में भाजपा को भारी बढ़त दिख रही है। ऐसे में भाजपाईयों में उत्साह दिख रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर होली और दीपावली का माहौल है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर गुलाल भी उड़ाया जा रहा है। साथ ही जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण गूंज रहा है।

बता दें कि परिणाम जानने के लिए सुबह आठ बजे से ही क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, सत्येंद्र सिन्हा, चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय, मंत्री जनार्दन तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे। जैसे जैसे भाजपा की जीत का आंकड़ा बढ़ता गया, वैसे वैसे भाजपाईयों का उत्साह भी बढ़ता गया और जश्न का माहौल बन गया। (हि.स.)


Share it
Top