Home » द्रष्टीकोण » लेनिन की मूर्तियों का टूटना

लेनिन की मूर्तियों का टूटना

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:10 March 2018 3:28 PM GMT
Share Post

पमोद भार्गव

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त और अफ्रत्याशित जीत के बाद जो व्यापक हिंसा फैली है, वह चिंतनीय पहलू है। हालांकि हमारे देश में चुनाव परिणामों के बाद छिटपुट हिंसा और असगजनी की घटनाएं देखने में आती रही है। किंतु त्रिपुरा में सोवियत रूस की बोल्शेविक क्रांति के नायक रहे ब्लादिमीर इलिच उल्यानोव लेनिन की मूर्तियों का तोड़ा जाना एक नई तरह की चिंता की ओर आगाह करता है कि क्या ये मूर्तियां ऐसी थी, जो इस फ्रदेश की जनता पर सत्ता की तरफ से थोपी गई थीं? दरअसल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रूस के तानाशाह लेनिन रहे हों या स्टालिन उनके विचारों और मूर्तियों को उसी तरह से थोपने का काम किया है, जिस तरह से राजनीति ही नहीं साहित्य और इतिहास में अपनी वैचारिक फ्रतिबद्धता को असरदार ढंग से थोपने का काम किया। कोई भी देश आयातित वैचारिक मुल्यों को तभी तक स्वीकार करता है, तब तक उसे अपने परंपरागत विचार और मूल्यों को स्वीकारने का खुला माहौल नहीं मिलता। आज त्रिपुरा में 25 साल से चली आ रही माकपा की ऐसी सत्ता का अंत हुआ है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का निर्ममता से दमन करती चली आ रही थी। कालांतर में यही स्थिति केरल में बनने वाली है।
फ्रतीक मूर्ति के रूप में हों या अन्य किसी रूप में, उनके आदर्शों को आचरण में ढालने की बजाय जब उनको दैवीय शक्ति के रूप में पूजने का चलन जोर पकड़ लेता है, तब आखिर में फ्रतीक रूपी मूर्तियां मनुष्य को अशक्त और अपंग बनाने का ही काम करती हैं। हम भलीभांति जानते है कि भारतीय समाज में यह कमजोरी बहुत व्यापक और दीर्घकालिक रही है। फ्राचीन भारत में जब चिंतन-मनन की धारा सूखने लगी तो सत्य और फ्रकृति के रहस्य की खोजों का स्थान भजन-कीर्तन ने ले लिया। व्यक्तिगत जीवन में भी निष्"ाओं का स्थान चोटी, जनेऊ, दाढ़ी-मूंछ, तिलक-चंदन इत्यादी फ्रतीकों ने ले लिया। इन फ्रतीकों का अंततः हमारा हश्र यह हुआ कि हमें विदेशी हमलावरों की लंबी परतंत्रता झेलनी पड़ी। बावजूद हमारे लोकतंत्र के देशी शासक और अनेक दलों के फ्रणेता मूर्ति रूपी वैशाखियों से मुक्ति का उपाय तलाशने की बजाय मूर्तियों का शिलान्यास और करने में लगे रहे।
लेनिन का जन्म 22 अफ्रैल 1870 को वेल्गा नदी के किनारे बसे नगर सिम्ब्रिस्क में हुआ था। कार्ल मार्क्स के क्रांति संबंधी विचारों को व्यावहारिक रूप देने व फ्रचारित करने और रूस के सर्वहारा वर्ग के पुनर्जागरण का श्रेय लेनिन को जाता है। दरअसल मार्क्स का यह मानना था कि मानव समाज में परिवर्तन अचानक नहीं होते, बल्कि फ्रकृति में होने वाले परिवर्तनों की तरह होते हैं। इस आधार पर यह तय किया गया कि समाज में जो धार्मिक विश्वास, नस्ली अहंकार और वीर या आदर्श व्यक्तियों की पूजा की जो धारणा बनी हुई है, उसे फ्रगातिशील समाज के निर्माण की दृष्टि से बदला जाए। लेकिन लेनिन खुद अपनी जिंदगी में विरोधाभासी व्यक्ति के रूप में पेश आए। अपने विचारों और कार्यफ्रणालियों को उदार रखने की बजाय, वे चरमपंथी नीतियों को अमल मे लाते रहे। इस कारण उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित भी किया गया। उन्हें किसी तानाशाही बर्बर सत्ता के अगुवा के रूप में जाना गया, जो राजनीतिक अत्याचार और बड़े पैमाने पर हत्याओं के लिए जिम्मेखार रहे। `द ब्लैक बुक ऑफ कम्युनिज्म' नामक पुस्तक में बताया गया है कि साम्यवादी फ्रयोगों के कारण बीते 70-80 सालों में दुनिया में लगभग 10 करोड़ लोग मारे गए। इनमें सोवियत संघ में 2 करोड़, चीन में 6.5 करोड़, कंबोडिया में 20 लाख पूर्वी यूरोप में 10 लाख लैटिन-अमेरिका में 1.5 लाख, अफ्रीका में 17 लाख और अफगानिस्तान में 15 लाख मौतें हुईं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि लेनिन और मार्क्स के विचार अपनाने वाले लोग पूरे विश्व की मनावता को नष्ट करने में लगे हुए थे। अंत में लेनिन का भी वही हश्र हुआ, जो एक तानाशाह का होता है। लेनिन तानाशाह स्तालिन की बढ़ती ताकत को लेकर चिंतित रहने लगे। फिर वे दिमागी बीमारी का शिकार हो गए। नतीजतन तानाशाह स्तालिन को लेनिन का उत्तराधिकारी बनने का अवसर आसानी से मिल गया।
दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया चौराहे पर लगी लेनिन की जिस फ्रतिमा को जेसीबी से ढहाया गया है, उसका कुछ माह पहले ही अनावरण माकपा नेता फ्रकाश करात ने किया था। नेताओं की मूर्तियों को तोड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। रूसी राष्ट्रपति गोर्बाच्योव के कार्यकाल में जब सोवियत संघ खंडित होकर 15 टुकड़ों में बंटा, तब इन नए देशों में मार्क्स और लेनिन की ओढ़ी हुई वैचारिक विरासत को उखाड़ फेंकने की होड़-सी लग गई थी। यूकेन में ही लेनिन की 1300 से अधिक मूर्तियों को आजादी के उत्सव में जमींदोज कर दिया गया था। यूकेन के राष्ट्रपति पेट्रो पेरोशेंको ने मई 2015 में एक कानून को अस्तित्व में लाकर लेनिन के नाम से जो भी संस्थाएं व मार्ग थे, उन्हें बदलने का फैसला ले लिया था। शायद इसीलिए भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि `लेनिन विदेशी होने के साथ एक फ्रकार से आतंकवादी हैं।' इस लिहाज से हमारे देश में ऐसे व्यक्ति की फ्रतिमा की कोई जरूरत नही है। हालांकि अनेक लोग लेनिन की फ्रतिमाओं को तोड़े जाने की तुलना इराक में अमेरिकी आक्रमण के बाद सद्दाम हुसैन की एक चौराहे पर लगी मूर्ति को तोड़ने से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसकी तुलना अफगानिस्तान के बामियान फ्रांत में शताब्दियों से खड़ी महात्मा बुद्ध की उन फ्रतिमाओं से कर रहे हैं, जिन्हें तालिबानियों ने तोप के गोलों से उड़ा दिया था।
दुनिया में एक वे शासक होते हैं, जो स्मारक और प्रतिमाएं बनाते हैं, दूसरे वे विदेशी आक्रांता होते हैं, जो समारक और मूर्तियों को खंडित करते हैं। भारत शायद दुनिया में ऐसा इकलौता देश है, जिसमें विदेशी हमलावरों द्वारा अपनी विरासत को ढहाने का सबसे दुखद अनुभव किया है। फिर भी भारतीयों की उदार सहिष्णुता हमेशा कायम रही। इस लिहाज से भारतीय लोकतंत्र में बहस-मुवाहिशा और सहमति-असहमति की तो खूब गुंजाइश हैं, लेकिन कट्टरता और हिंसा को अंततः भारतीय जनमानस स्वीकार नहीं करता। दरअसल चुनाव जीतने के बाद विरोधियों का दमन हमारी लोकतांत्रिक परंपरा में नहीं है। इसीलिए फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में बार-बार कह रहे हैं कि `पार्टी जितनी बड़ी बन रही है, कार्यकर्ताओं को उतना ही विनम्र व उदार बनने की जरूरत है। इस नीति को यदि भाजपा कार्यकर्ता मोदी को अपना आदर्श नेता मानते हैं तो उन्हें मोदी के कहे पर अनुसरण करना चाहिए। वैसे भी भारतीय लोकतंत्र की यह विशेषता है कि निर्वाचन के जरिए सत्ता का परिवर्तन शांतिपूर्ण तरीके से होता है। यदि 25 वर्ष बाद त्रिपुरा में माकपा की सरकार पराजित हुई तो यह भारतीय संविधान की लोकतांत्रिक व्यवस्था का ही परिणाम है। कमोबेश इसी तर्ज पर ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 35 साल से चली आ रही माकपा की सरकार को पलट दिया था। यदि राजनीतिक दल और नेता एक-दूसरे के फ्रति दुश्मनी की दुर्भावना से काम लेंगे तो फ्रजातंत्र को संकट तो पैदा होगा ही, उसकी अंतर्राष्ट्रीय साख पर भी बट्टा लगेगा। हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद स्मारक और प्रतिमाएं तोड़े जाने के उदाहरण दुनिया में तो बहुत हैं, लेकिन भारत ही ऐसा देश है, जहां इस तरह के उदाहरण अपवाद स्वरूप ही देखने में आते हैं। यही वजह रही कि जब देश आजाद हुआ था, तो उन सामतों की मूर्तियां नहीं तोड़ी गईं, जो अंग्रेजों की गुलामी को सरंक्षण देने का काम कर रहे थे। उन अंग्रेजों की मूर्तियां भी नहीं तोड़ी गईं, जिन्होंने भारत को परतंत्र बनाने का काम किया था। आज भी दिल्ली के कार्पोनेशन पार्प और लखनऊ के राजकीय संग्रहालय में रानी विक्टोरिया से लेकर कई वायसराय और अंग्रेज अधिकारियों की मूर्तियां सुरक्षित हैं।
सवाल उन मार्क्सवादी वामपंथियों पर भी उ"ते हैं, जो भारतीय होते हुए भी न केवल आयातित विचारधारा को महत्व देते हैं, बल्कि अपने वैचारिक धरातल पर भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सर्वथा नकारते हैं। वामपंथियों की त्रिपुरा, केरल और पश्चिम बंगाल में दशकों तक सरकारें रहीं, लेकिन कभी देखने में नहीं आया कि उन्होंने महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा फ्रताप या शिवाजी की मूर्तियां लगाने की पहल की हो। आज वामपंथी यदि सिमट रहे हैं, तो उसकी एक वजह यह भी है कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, साहित्य और इतिहास से वामपंथियों के गहरे व रचनात्मक सरोकार कभी नहीं रहे। वामपंथियों ने उस भक्तिकालीन साहित्य को भी फ्रतिक्रियावादी घोषित किया, जिसे तुलसीदास, सूरदास और कबीरदास ने रचा था। जबकि यही वह साहित्य था, जिसने लोक मानस में भारतीय अस्मिता को जगाने का काम किया था। इसीलिए अनुकूल परिस्थितियों में जब जनआकांक्षाएं जोर पकड़ती हैं तो कुछ-कुछ उम्माद की स्थितियां भी उत्पन्न होती हैं और अनुशासन भी टूटता है। गोया, त्रिपुरा में फूटे लब्बोलुआब की यही परिणति है।
(लेखक पिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्" पत्रकार है।)

Share it
Top