Home » द्रष्टीकोण » आजादी का जश्न मनाती सउदी अरब की महिलाएं

आजादी का जश्न मनाती सउदी अरब की महिलाएं

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:7 July 2018 3:24 PM GMT
Share Post

डॉ. राजेन्द्र पसाद शर्मा

आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद अब सउदी अरब की महिलाएं भी दुनिया के अन्य देशों की महिलाओं की तरह कार चला सकेगी। बल्कि यों कहा जाएं तो अधिक "ाrक होगा कि कार ही नहीं मोटर साईकिल, ट्रक, वैन आदि भी चलाने के लिए स्वतंत्र हो गई है। सउदी अरब की महिलाओं की आबादी में 65 फीसदी महिलाएं 18 साल से अधिक उम्र की है और अब इन महिलाओं को कार चलाने की आजादी मिल गई है। दरअसल सउदी महिलाओं को इस स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और यहां तक कि संघर्ष की नायिका सामाजिक कार्यकर्ता मानल अल शरीफ को यूट्यूब पर वाहन चलाते वीडियों अपलोड करने के लिए जेल जाना पड़ा वहीं 2014 में ही लाउजैन अल हथगौल को 73 दिन की जेल काटनी पड़ी। देखा जाए तो यह सउदी महिलाओं के 28 साल के संघर्ष का परिणाम है तो दूसरी और इसका श्रेय सउदी अरब के क्राउन पिंस मोहम्मद बिन सलमान के उदारवादी सोच को भी जाता है। 1990 में सउदी अरब की 47 महिलाओं ने नियम तोड़ते हुए शहर में वाहन चलाए और इसके परिणाम स्वरुप उन्हें गिरफ्तार किया गया। तब से ही महिला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही महिलाएं कार चलाने की स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष कर रही थी।

देर सबेर ही सही सउदी अरब में अब महिलाओं के पति कट्टरवादी सोच में बदलाव की बयार आई हैं। 2017 में सउदी महिलाओं को खेल के मैदान में जाकर वहां खेलों का लुत्फ उ"ाने की अनुमति दी गई। अब सउदी अरब की महिलों भी खेल स्टेडियम में जाकर में खेल पतियोगिताओं का आनंद लेने लगी है। हांलाकि यह अनुमति चुने हुए स्टेडियमों में ही है पर देर आयद दुरुस्त आयद शुरुआत तो होने लगी है।

हांलाकि सउदी अरब ने कट्टरता की छवि को तोड़ने के पयास 2015 से ही शुरू कर दिए थे। पहले स्थानीय निकाय के चुनावें में महिलाओं को मतदान करने या चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई। सउदी अरब के खेल पाधिकरण के अध्यक्ष तुर्की अल अशेख ने खेल क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए रियाद, दम्मम और जेद्दा के खेल स्टेडियमों में महिलाओं और परिवार के साथ आने आने वाले दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय किया। अशेख ने राजकुमारी रीमा बिंत बंदार को सउदी फैडरेशन फॉर कम्यूनिटी स्पोर्ट का अध्यक्ष नामित किया। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं और रीमा ने पहला कदम उ"ाते हुए जेद्दा में महिलाओं के लिए 5 स्टूडियों जिम खोले जा चुके हैं।

रीमा का कहना है कि इससे महिलाओं को व्यायाम के पति पोत्साहित किया जा सकेगा। दरअसल सउदी महिलाओं को इस स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और यहां तक कि संघर्ष की नायिका सामाजिक कार्यकर्ता मानल अल शरीफ को यूट्यूब पर वाहन चलाते वीडियों अपलोड करने के लिए जेल जाना पड़ा वहीं 2014 में ही लाउजैन अल हथगौल को 73 दिन की जेल काटनी पड़ी। देखा जाए तो यह सउदी महिलाओं के 28 साल के संघर्ष का परिणाम है तो दूसरी और इसका श्रेय सउदी अरब के क्राउन पिंस मोहम्मद बिन सलमान के उदारवादी सोच को भी जाता है। 1990 में सउदी अरब की 47 महिलाओं ने नियम तोड़ते हुए शहर में वाहन चलाए और इसके परिणाम स्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया। तब से ही महिला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही महिलाएं कार चलाने की स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष कर रही थी।

21 वीं सदी में महिलाओं के पति लैंगिक भेदभाव होना बेहद चिंतनीय है। आज दुनिया के देशों में महिलाओsं की भागीदारी कहां से कहां पहुंच गई है। अतंरीक्ष तक में महिलाओं की उड़ान होने लगी है। लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों के समकक्ष होते हुए भागीदारी तय की है। पबंधन के क्षेत्र में तो महिलाओं का कोई सानी ही नहीं है। ऐसे में कुछ सउदी अरब जैसे कट्टर पंथी देशों में महिलाओं के पति दोयम दर्जें का व्यवहार चिंतनीय रहा है।

महिलाओं के अधिकारियों के पति लंबे संघर्ष का ही परिणाम है कि 1955 पहली बार लड़कियों को स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलना शुरू हुआ। हांलाकि महिलाओं के विश्वविद्यालय बनने में पूरे 15 साल लग गए और 1970 में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 2001 से महिलाओsं के पहचान पत्र बनने लगे। कट्टरतावादी सोच में बदलाव का यह सिलसिला आगे बढ़ता गया और 2005 में जाकर जबरन विवाह पर रोक लगी। सउदी महिलाओं को सत्ता में भागीदारी का अवसर 2009 से मिलने लगा वहीं 2012 के सारा अतर को पहलीबार ओलंपिक में हिस्सा लेने का गौरव मिल सका। महिलाओं के पति सोच में बदलाव का यह सिलसिला जब एक बार चल निकला तो फिर धीरे धीरे बदलाव की बयार ही चल निकली है। 2015 में सउदी महिलाओं को चुनिंदा स्थानों पर साईकिल चलाने की अनुमति मिली।

महिलाओं के पति कट्टरता की छवि सुधार में सउदी अरब के पिंस मोहम्मद बिन सलमान को अधिक जाता है। महिलाओं के पति एक से एक क्रांतिकारी निर्णय लेने में पिंस ने पहल की है। उनके पयासों से ही इससे पहले महिलाओं को राष्ट्रीय दिवस में आमंत्रित कर अच्छा संकेत दिया जा चुका है। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अब जिस दिशा में सउदी अरब बढ़ रहा है वह निश्चित रूप से सराहनीय है। सउदी अरब ही नहीं दुनिया के अन्य कट्टरपंथी देशों को भी महिलाओं के पति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने वाले देशों को भी संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकलना होगा।

Share it
Top