Home » दुनिया » बोकोहराम ने नाइजीरियाई प्रांत पर कब्जा किया

बोकोहराम ने नाइजीरियाई प्रांत पर कब्जा किया

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:9 Sep 2018 3:04 PM GMT

बोकोहराम ने नाइजीरियाई प्रांत पर कब्जा किया

Share Post

कानो (नाइजीरिया), नौ सितंबर (एएफपी) बोकोहराम के जिहादियों ने शनिवार को नाइजीरिया के पूर्वेत्तर में स्थित एक प्रांत से सैनिकों को खदेड़ने के बाद उस पर कब्जा कर लिया है।

बोकोहराम की तरफ से किया गया यह नया हमला उन दावों पर सवाल खड़े करता है जिनमें कहा गया था कि उन्हें इतना कमजोर कर दिया गया है कि वह जल्द ही हार मान लेंगे।

स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट समूह समर्थित बोकोहराम के एक गुट के वफादार माने जाने वाले कई लड़ाकों ने गुदुंबली में सैनिकों को खदेड़ दिया।

जिहादियों और सैन्य दलों के बीच झड़प के चलते कम से कम आ" असैन्य नागरिक मारे गए वहीं हजारों लोग प्रांत छोड़कर पड़ोसी प्रांतों में चले गए।

Share it
Top