Home » दुनिया » ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी में चार लोग घायल

ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी में चार लोग घायल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:14 April 2019 3:31 PM GMT
Share Post

मॉस्को, (स्पूतनिक)। ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न के प्रहरन इलाके में रविवार को नाइट क्लब के बाहर हुयी गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्तपताल में भर्ती कराया गया। विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया, " पुलिस एवं अन्य सेवाएं प्रहरन में हुयी गोलीबारी की जांच कर रहे है। जांचकर्ताओं का मानना है कि लिटिल चैपल स्ट्रीट और मालवर्न रोड के पास करीब तीन बज कर 20 मिनट पर कई लोगों पर गोली गयी चलाई गयी। चार लोगों को उपचार के लिए अस्तपताल में भर्ती कराया गया हैं । घटना में 28 वर्षीय तथा एक और अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। 50 और 29 वर्षीय दो व्यक्ति भी गोलीबारी में घायल हुए है। इस क्षेत्र में समलैंगिकों के लिए कई बार है तथा गोलीबारी का कारण समलैंगिकों के प्रति भय हो सकता है।

Share it
Top