Home » दुनिया » उ. कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर जापान की बारीक नजर

उ. कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर जापान की बारीक नजर

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:18 April 2019 3:39 PM GMT
Share Post

टोक्यो, (वार्ता)। जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवाया ने कहा है कि उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर उनका देश बारीकी से नजर रखे हुए है। श्री इवाया ने गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन की एक समिति से कहा कि सरकार इस मामले में आवश्यक सूचनाएं जुटाने तथा स्थिति पर नजर रखने के लिए अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगी।

दरअसल कतर न्यूज एजेंसी ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को एक नयी टेक्टिकल गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसके बारे में हालांकि कोई और विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन माना जा रहा है कि यह पारंपरिक किस्म का हथियार है और लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल नहीं है।

Share it
Top