Home » दुनिया » कांगो में संसदीय चुनाव, विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

कांगो में संसदीय चुनाव, विपक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

👤 admin5 | Updated on:16 July 2017 3:47 PM GMT
Share Post

ब्राजीविले, (एएफपी)। अफीकी देश कांगो में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। पिछले वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिंसा के बाद यह पहला चुनाव है। मतदान के दौरान हिंसा की घटना की आशंका कम है लेकिन विपक्षी दलों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पहले दौर के मतदान में लगभग 20 लाख मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है। आज के इस चुनाव में 73 वर्षीय राष्ट्रपति की सत्तारूढ़ कांगोलीज लेबर पार्टी ःपीसीटीः ने 151 सीटों के लिए 128 उम्मीदवार खडे किए हैं वहीं अनेक निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Share it
Top