Home » दुनिया » अफगानिस्तान में नागरिकों की मौत का आंकड़ा नई उढंचाई पर : संरा

अफगानिस्तान में नागरिकों की मौत का आंकड़ा नई उढंचाई पर : संरा

👤 admin5 | Updated on:17 July 2017 4:08 PM GMT

अफगानिस्तान में नागरिकों की मौत का आंकड़ा नई उढंचाई पर : संरा

Share Post

काबुल, (एएफपी)। संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि अफगानिस्तान में इस साल पहले छह महीनों में।,662 लोगों के मारे जाने के साथ नागरिकों की मौत का आंकड़ा नई उढंचाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही इस अवधि में 3,500 से अधिक लोग घायल हुए।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ःयूएनएएमएः के अनुसार इनमें से लगभग 20 प्रतिशत लोग राजधानी काबुल में मारे गए।रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से ज्यादातर लोग तालिबान और इस्लामिक स्टेट सहित गैर सरकारी बलों के हमलों में मारे गए।काबुल में मई के अंत में उस समय 150 से अधिक लोग मारे गए जब सुबह के समय एक ट्रक बम विस्फोट हुआ। इस हमले में सैकड़ों लोग घायल हो गए। यूएनएएमए के इस हमले में मरने वाले असैन्य नागरिकों की संख्या 92 बताई और इसे 2001 के बाद से सबसे भीषण हमला करार दिया। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत तदामिची यमामोतो ने कहा कि संघर्ष में जनहानि का आंकड़ा काफी अधिक है।उन्होंने एक बयान में कहा कि विस्फोटकों के जरिए अंधाधुंध हमले भयावह हैं ऐर ये रुकने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2009 से लेकर अब तक अफगानिस्तान में सशस्त्र संघर्ष में 26,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं।
और लगभग 49,000 घयल हुए हैं।

Share it
Top