Home » दुनिया » स्पेन में पुलिस ने बार्सिलोना हमले से जुड़े पांच संदिग्ध मार गिराए

स्पेन में पुलिस ने बार्सिलोना हमले से जुड़े पांच संदिग्ध मार गिराए

👤 admin5 | Updated on:18 Aug 2017 3:51 PM GMT
Share Post

बार्सिलोना , (एपी)। स्पेन में पुलिस ने बार्सिलोना वैन हमले से जुड़े पांच संदिग्धों को मार गिराया जिन्होंने विस्फोटक बेल्ट पहन रखी थी। यूरोप के ताजा आतंकवादी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान तेज हो गया है।

इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।बार्सिलोना के मशहूर लास रमब्लास में एक वैन ने कल दोपहर को पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया था। इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। घटना के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर पैदल भाग गया और आज सुबह तक फरार है। कातालोनिया सरकार ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह पांच संदिग्धों को मार गिराया और उस समय वह तटीय शहर कैंब्रिल्स में आतंकवादी हमले का जवाब दे रही थी। कातालोनिया के गृह मंत्री जोआकिन फोर्न ने स्थानीय रेडियो को बताया कि हमलों का आपस में संबंध है।
इस बीच स्पेन में हुए दोहरे आतंकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी। आपात सेवाओं ने आज यह जानकारी दी। कल बार्सिलोना तथा एक दूसरे शहर कैमब्रिल्स में दो अलग अलग वाहन राहगीरों की भीड़ में जा घुसे थे जिससे कम से कम 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
आपात सेवाओं ने बताया कि कैमब्रिल्स हमले में घायल हुई एक महिला की मौत हो गयी जिससे दोनों हमलों में मारे जाने वाले लोगों की कुल संख्या 14 हो गयी।

Share it
Top