Home » दुनिया » दारा खोसरोवशाही उबर के नये सीईओ चयनित

दारा खोसरोवशाही उबर के नये सीईओ चयनित

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:30 Aug 2017 8:02 AM GMT

दारा खोसरोवशाही उबर के नये सीईओ चयनित

Share Post

नई दिल्ली : टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने एक्सपेडिया के प्रमुख दारा खोसरोवशाही को अपना नया मुख्य कार्यकारी चुन लिया है। खोसरोवशाही उबर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय में बैठेंगे जहां पर वह विवाद के कारण पस्त चल रहे कंपनी के कर्मचारियों का हौसला बढ़ायेंगे। उबर ने कल कर्मचारियों को एक ई-मेल भेज कर कहा, हमें यह घोषणा करते हुये खुशी हो रही है कि उबर बोर्ड ने सर्वसम्मति से दारा खोसरोवशाही को हमारे नये सीईओ के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

खोसरोवशाही को एक्सपेडिया को एक दिग्गज वैश्व्कि यात्रा सेवा में बदलने का श्रेय दिया जाता है और उन्हें कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों की तारीफ पाने वाला व्यक्ति माना जाता है। उबर ने उम्मीद व्यक्त किया है कि वह अब संचालक के रूप में विवाद के कारण बुरे दौर से गुजर रही टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी को पटरी पर ले आएंगे। खोसरोवशाही का चुनाव अंतिम दौर में पहुंचे तीन लोगों में से हुआ है। हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइजिज सीईओ मेग व्हिटमैन और जनरल इलेक्ट^िक चेयरमैन जेफ लेम्मेल्ट भी पद के लिये दौड़ में थे। वह ट्रेविस क्लानिक का स्थान लेंगे। उबर के कुछ प्रमुख निवेशकों के भारी दबाव के चलते क्लानिक ने जून में पद से इस्तीफा दे दिया था।

Tags:    
Share it
Top