Home » दुनिया » सौरमंडल मेंप्लैनेट नाइन का अस्तित्व हैः नासा

सौरमंडल मेंप्लैनेट नाइन का अस्तित्व हैः नासा

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:16 Oct 2017 9:33 AM GMT

सौरमंडल मेंप्लैनेट नाइन का अस्तित्व हैः नासा

Share Post

वाशिंगटन, नासा के वैज्ञानिकों ने कहा किप्लैनेट नाइनकी अवधारणा वास्तविक है और संभव है कि वह पृथ्वी के द्रव्यमान से 10 गुना ज्यादा और वरूण की तुलना में सूर्य से 20 गुना ज्यादा दूर हों। प्लैनेट नाइन या सौरमंडल का नौवां ग्रहसुपर अर्थग्रह हो सकता है जिसके बारे में वैज्ञानिक बातें करते रहे हैं और जिसका द्रव्यमान पृथ्वी से ज्यादा है लेकिन अरूण और वरूण से काफी कम है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैलेटेका में प्लैनेटरी एस्ट्रोफिजिसिस्ट कांस्टेनटिन बैटीगिन ने कहा,प्लैनेट नाइन के अस्तित्व का संकेत देने वाले अब पांच अलग अलग व्याख्यात्मक प्रमाण हैं। उन्होंने कहा,अगर आप इस व्याख्या को हटाते हैं और प्लैनेट नाइन के ना होने की कल्पना करते हैं तो आप हल करने से ज्यादा समस्याओं को जन्म देंगे। एकाएक आपके पास पांच अलग अलग पहेलियां हैं और उन्हें स्पष्ट करने के लिए आपको पांच अलग अलग सिद्धांत पेश करना होगा।

Tags:    
Share it
Top