Home » दुनिया » चंद्र बाबू ने की अमेरिका में शीर्ष वैज्ञानिकों और खाद्य विशेषज्ञों से भेंट

चंद्र बाबू ने की अमेरिका में शीर्ष वैज्ञानिकों और खाद्य विशेषज्ञों से भेंट

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:22 Oct 2017 3:49 PM GMT

चंद्र बाबू ने की अमेरिका में शीर्ष वैज्ञानिकों और खाद्य विशेषज्ञों से भेंट

Share Post

वाशिंगटन, (भाषा)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की सर्वश्रेष्" वैश्विक पद्धतियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए शीर्ष वैज्ञानिकों एवं खाद्य विशेषज्ञों से भेंट की है।

नायडू ने कहा कि उनका लक्ष्य आंध्रप्रदेश को देश में सबसे उन्नत कृषि राज्य बनाना है।
इसी हफ्ते अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के पश्चात नायडू ने कहा,सरकार का मानना है कि उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रभावी नीतियों के समन्वय से ही कृषि के क्षेत्र में वृद्धि संभव है।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नायडू आयोवा के डेस मोइनीस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व खाद्य पुरस्कार 2017 के आयोजन समारोह में शिरकत करने के लिए यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने गोलमेज सम्मेलनों में और व्यक्तिगत रुप से शीर्ष कृषि वैज्ञानिकों, खाद्य विशेषज्ञों और शीर्ष बीज एवं कृषि कंपनियों के प्रतिनिधियों से भेंट की।
नायडू ने कहा,सरकार का प्राथमिक उद्देश्य कृषि वृद्धि की रफ्तार तेज करना है और कृषक कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। हम कुशल फसल पद्धतियां अपनाकर और बागवानी का विस्तार कर आंध्रप्रदेश को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share it
Top