Home » दुनिया » वी आर सिख अभियान को अमेरिका में मिला शीर्ष पुरस्कार

वी आर सिख अभियान को अमेरिका में मिला शीर्ष पुरस्कार

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:22 March 2018 2:27 PM GMT
Share Post

वाशिंगटन, (भाषा)। अमेरिका मेंसिख अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किये गये एक राष्ट्रव्यापी अभियान को शीर्ष अमेरिकी उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

देश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ घृणा अपराधों में बढ़ोतरी के बीच अमेरिकी नागरिकों को अपने धर्म के बारे में जानकारी देने के लिएएक गैर सरकारी संग"न नेशनल सिख कैम्पेन( एनएससी) ने अप्रैल में वी आर सिख नाम का अभियान शुरू किया था।
एफपी। स्ट्रेटेजीस द्वाराचलाए गए इस अभियान को सिख समुदाय के लोगों कोअच्छे पड़ोसियोंके तौर पर और सभी वर्गों के अमेरिकी नागरिकों के बीच प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। गैरतलब है कि सिखों को अपने धर्मके बारे में अज्ञानता के कारण भेदभाव का शिकार होना पड़ता है।
इस अभियान को 2018 का शीर्ष पीआरवीक यूएस पुरस्कार प्रदान किया गया जिसे जन कार्य श्रेणी में ऑस्कर ऑफ द पब्लिक रिलेशन इंडस्टी के उप नाम से भी नाम जाता है।
एनएससी के सह संस्थापक और वरिष्" सलाहकार राजवंत सिंह ने बताया,पूरे अमेरिका में सिख समुदाय की यह वास्तव में सबसे बड़ी जीत है। मैं इस अभियान को शानदार सफलता दिलाने में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा,हमारे धर्म और हमारे मूल्यों के बारे में कम जानकारी होने के कारण कई सिखों को भेदभाव और घृणा अपराधों का सामना करना पड़ता है।
इस अभियान के लिए 13 करोड़ अमेरिकी डॉलर एकत्र किया गया। इसके लिए धन देने वालों में अधिकतर सिख थे और कुछ हिन्दुओं ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share it
Top