Home » दुनिया » तालिबान ने और हमलों की चेतावनी दी

तालिबान ने और हमलों की चेतावनी दी

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:21 May 2018 3:07 PM GMT

तालिबान ने और हमलों की चेतावनी दी

Share Post

काबुल, (एएफपी)। तालिबान ने काबुल के लोगों को सैन्य केन्द्राsं से दूर रहने की आज चेतावनी दी। उसने चेताया कि वह राजधानी में और हमले करने वाला है। संयुक्त राष्ट्र ने इससे पहले काबुल को नागरिकों के लिहाज से देश का सबसे खतरनाक स्थान करार दिया था। तालिबान ने कहा कि वह शत्रु के सैन्य और खुफिया केन्द्राsं पर अधिक हमले करने की योजना बना रहा है। ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा गया है, आम लोग हताहत ना हों और केवल शत्रु सैनिकों को नुकसान हो, हम काबुल के लोगों से दूर रहने के लिए कह रहे हैं ... हम नहीं चाहते हैं कि किसी भी निर्देष की जान जाए।

Share it
Top