Home » दुनिया » ट्रंप-पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता शुरू

ट्रंप-पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता शुरू

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:16 July 2018 3:13 PM GMT

ट्रंप-पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता शुरू

Share Post

हेलसिंकी, (एएफपी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच आज यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता शुरू हो गयी। ट्रंप ने जहां असाधारण संबंधों का वादा किया, वहीं पुतिन ने कहा कि दुनिया भर में विवादों का हल समय की जरूरत है। गंभीर दिख रहे दोनों नेताओं ने शिखर वार्ता की शुरूआत पर संवाददाताओं के सामने ये टिप्पणियां कीं।

जहां ट्रंप ने बै"क की संभावनाओं को माना, वहीं पुतिन ने कहा, हमारे संबंधों एवं दुनिया की समस्याओं को लेकर एक मजबूत तरीके से बात करने का समय आ गया है। ट्रंप ने फुटबॉल विश्व् कप की सफल मेजबानी के लिए पुतिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिखर वार्ता में व्यापार से लेकर सेना और मिसाइल से लेकर परमाणु हथियार एवं चीन तक तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि दो देशों के रूप में हमारे लिए एक साथ शानदार मौके हैं। बेबाकी से कहूं तो पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे ाबतौर राष्ट्रपता ज्यादा समय नहीं हुआ है, करीब दो साल हुए हैं लेकिन हमारे असाधारण संबंध होंगे।

मुझे इसकी उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि शिखर वार्ता में परमाणु निरस्त्राrकरण का मुद्दा शामिल होगा। उन्होंने कहा, और मुझे सच में लगता है कि दुनिया हमारे बीच अच्छे संबंध बनते देखेगी। हम दो बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। हमारे पास दुनिया का 90 प्रतिशत परमाणु हथियार है और यह एक अच्छी चीज नहीं है। यह एक बुरी चीज है। पुतिन के साथ पहले सत्र की वार्ता के लिए जाते समय अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, और जब दुनिया इसका इंतजार कर रही है तो मैं, हमारे बीच होने जा रही व्यक्तिगत चर्चा को लेकर उत्साहित हूं।

Share it
Top