Home » दुनिया » अंकारा रेल दुर्घटना : नौ लोगों की मौत, 47 घायल

अंकारा रेल दुर्घटना : नौ लोगों की मौत, 47 घायल

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:13 Dec 2018 3:34 PM GMT
Share Post

अंकारा, (एएफपी)। तुर्की की राजधानी अंकारा में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन ने स्टेशन पर रेल इंजन को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 47 लोग घायल हो गए हैं।

परिवहन मंत्री कहित तुरहान ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए लोगों में तीन ट्रेन ऑपरेटर थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

तुरहान ने कहा कि 47 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। हु&ियत अखबार के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन अंकारा के मुख्य स्टेशन से केन्द्राrय प्रांत कोन्या जा रही थी। ट्रेन में 206 यात्री सवार थे। इससे पहले अंकारा के गवर्नर कार्यालय ने बताया था कि घायल हुए कुल 46 लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

Share it
Top