Home » दुनिया » तालीबानी हमले में 8 की मौत

तालीबानी हमले में 8 की मौत

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:12 Oct 2018 5:32 PM GMT

तालीबानी हमले में 8 की मौत

Share Post

काबुल, (एएफपी)। देश के उत्तरी हिस्से में तालिबान के हमले में चार सैनिक और चार नागरिकों सहित 8 लोगों की मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता हनीफ रेजाई ने बताया कि तालीबान के कुंडजू प्रांत के आर्ची जिले में शुक्रवार सुबह सेना की चौकी पर हमला करने से सैनिकों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि हमले में छह अन्य घायल भी हुए हैं।

रेजाई ने बताया कि गुरुवार को फारयाब प्रान्त में चुनाव अभियान मुख्यालय को निशाना बनाकर किए कार बम हमले में नागरिक मारे गए। कार में विस्फोट वहां पहुंचने से पहले ही हो गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों हमलों में कई तालिबानी लड़ाके भी मारे गए हैं।

अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को संसदीय चुनाव होने हैं। हिंसा के कारण प्रचार अभियान पहले ही प्रभावित हुआ है।

Share it
Top