Home » दुनिया » जापान में हगीबिस तूफान से अब तक 72 की मौत

जापान में हगीबिस तूफान से अब तक 72 की मौत

👤 manish kumar | Updated on:16 Oct 2019 8:32 AM GMT

जापान में हगीबिस तूफान से अब तक 72 की मौत

Share Post

टोक्यो । जापान में हगीबिस तूफान से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। इसके अतिरिक्त हजारों घरों में पानी और बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीएनएन ने जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहीदे सूगा के हवाल से कहा है कि फायर डिपार्टमेंट और सेल्फ डिफेंस फोर्स के 1,10,000 जावानों को बचाव कार्य में लगाया गया है। खोजबीन और बचाव कार्य में 110 हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया जा रहा है।

जापान के कैबिनेट कार्यालय के अनुसार 5500 लोग घरों में सुरक्षित हैं। तूफान की वजह से 2,30,000 लोगों ने घर खली कर दिए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ लैंड, इंफ्रॉस्ट्रकचर, ट्रांसपोर्ट ऐंड टूरिज्म ने कहा कि भारी बारिश के कारण जापान में 146 स्थानों पर भू-स्खलन हुआ है। फायर ऐंड डिजास्टर डिपार्टमेंट ने विज्ञप्ति में कहा है कि बाढ़ में 9962 घर बह गए हैं। एजेंसी हिस

Share it
Top