Home » दुनिया » पश्चिमी लीबिया में 39 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

पश्चिमी लीबिया में 39 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

👤 manish kumar | Updated on:8 Nov 2019 1:11 PM GMT

पश्चिमी लीबिया में 39 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

Share Post

त्रिपोली । लीबिया के सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी लीबियाई शहर जुवारा में 39 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पूर्वी जुवारा में एक साइट पर अवैध अप्रवासियों को इकट्ठा किया गया है।

सुरक्षा विभाग ने कर्मचारियों के साथ गश्ती वाहन को वहां भेजा। जांच में बांग्लादेश के 39 अवैध अप्रवासी वहां मिले। सभी को गिरफ्तार कर एक आश्रयस्थल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अवैध प्रवासी लीबिया से यूरोप कीओर भूमध्यसागर को पार करने का विकल्प चुनते हैं। हालांकि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने कई बार कहा है कि बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण लीबिया सुरक्षित बंदरगाह नहीं है। हिस

Share it
Top