Home » दुनिया » अमेरिका में गोलीबारी, 11 घायल

अमेरिका में गोलीबारी, 11 घायल

👤 mukesh | Updated on:2 Dec 2019 9:27 AM GMT

अमेरिका में गोलीबारी, 11 घायल

Share Post

न्यू ऑरलियंस । अमेरिका में गोलीबारी की घटना एक बार फिर सामने आई है जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना सोमवार को अमेरिकी समयानुसार तड़के करीब 3:00 बजे हुई। स्थानीय पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

विदित हो कि इससे पहले 18 नवंबर को अमेरिका के ओकलाहोमा के वॉलमार्ट में गोलीबारी हुई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं गत छह अक्टूबर को अमेरिका के कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हो गए थे।

Share it
Top