Home » दुनिया » संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा पर्व की धूम

संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा पर्व की धूम

👤 manish kumar | Updated on:9 Dec 2019 1:18 PM GMT

संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा पर्व की धूम

Share Post

लॉस एंजेल्स । अमेरिका में हिंदू स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में गुरु दक्षिणा पर्व की धूम है। इस पर्व में छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनकी कोशिश होती है कि वह ध्वज के सम्मुख खड़े होकर गुरु दक्षिणा ग्रहण करें।

टेंपल सिटी (लॉस एंजेल्स) की 'दुर्गा शाखा' पर रविवार को बच्चों ने कहा, जेब खर्च से कुछ पैसे जोड़कर वह गुरु दक्षिणा लेने आए हैं। इससे समर्पण की भावना आती है। इस पर्व में लोग पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर सहभोज का आनंद उठा रहे हैं।

अमेरिका के 28 राज्यों में 225 शाखा महीने में चार बार रविवार को लगती हैं। इनमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ करीब दो घंटों के लिए हिस्सा लेते हैं। इनमें सूर्य नमस्कार सहित योग और विभिन्न व्यायाम कराए जाते हैं। इनके अलावा बीस मिनट का बौद्धिक कार्यक्रम भी होता है। हिस

Share it
Top